ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। डालीगंज क्षेत्र में प्रस्तावित ग्रीन कॉरिडोर को लेकर जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। कार्यक्रम से पूर्व व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
जिलाधिकारी एवं ट्रैफिक डीसीपी कमलेश दीक्षित ने डालीगंज पुल क्षेत्र का दौरा कर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और रूट प्लानिंग का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह सुचारु बनी रहे और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को डालीगंज पुल का भव्य उद्घाटन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी संभावित है, जिसके चलते सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
चौक ट्रैफिक इंस्पेक्टर जमानत अब्बास ने पुलिस बल के साथ रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान ग्रीन कॉरिडोर प्रभावी रूप से संचालित हो और आम नागरिकों को न्यूनतम परेशानी हो।
प्रशासन का दावा है कि सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएंगी तथा कार्यक्रम के दौरान सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments