स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर।
दिनांक 03 फरवरी से एस.एस. कॉलेज, शाहजहाँपुर के वाणिज्य विभाग में एम.एस.एम.ई. तकनीकी विकास केन्द्र, आगरा के तत्वावधान में सात दिवसीय प्रबन्धकीय विकास कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यशाला युवा शिक्षकों एवं स्वरोजगारियों में नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का मुख्य विषय “नेतृत्व विकास एवं अभिप्रेरणा” निर्धारित किया गया है।
कार्यशाला के लिए कुल 25 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया है, जिन्हें प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 09 फरवरी तक चलेगा।
कार्यशाला का समापन 09 फरवरी को किया जाएगा, जबकि 10 फरवरी को एम.एस.एम.ई. तकनीकी विकास केन्द्र, आगरा द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।
यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के व्यावसायिक, प्रबंधकीय एवं नेतृत्व कौशल को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments