लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश बीज नीति 2025–26 को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक, प्रभावी और पारदर्शी बीज नीति तैयार करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घटती जोत की वर्तमान परिस्थितियों में खेती का फोकस रकबे के विस्तार पर नहीं, बल्कि प्रति हेक्टेयर उत्पादकता बढ़ाने पर होना चाहिए। इसके लिए गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक बीज की एंड-टू-एंड ट्रेसेबिलिटी अनिवार्य करने के निर्देश देते हुए मिलावटी और अमानक बीजों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालयों, आईसीएआर, उपकार, निजी उद्योगों, प्रगतिशील किसानों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों को एक मंच पर लाकर बीज अनुसंधान, नवाचार और किस्म रिलीज प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया।
बैठक में अगले पांच वर्षों में 5 सीड पार्क, टिशू कल्चर लैब्स और प्रमाणित नर्सरी नेटवर्क को सुदृढ़ करने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही दलहन, तिलहन, मोटे अनाज और बागवानी फसलों के गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने कृषि ट्यूबवेलों के सौर ऊर्जीकरण की प्रक्रिया को तेज करने पर भी बल दिया, जिससे किसानों को ऊर्जा लागत से राहत मिले और कृषि उत्पादन में वृद्धि हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments