Breaking News

हनुमतधाम परिसर में पुलिस अधीक्षक ने की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हनुमतधाम परिसर में पैदल गश्त की।

गश्त के दौरान हनुमतधाम परिसर, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निरंतर भ्रमणशील रहने, संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी अपेक्षाओं और समस्याओं को सुना। साथ ही आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए आमजन की सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस प्रकार की पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखना, जनता में सुरक्षा का विश्वास सुदृढ़ करना तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। जनपद में ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments