स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में मंगलवार को आयोजित सत्र में कुल 15 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें एक दम्पति के बीच आपसी सहमति से समझौता कराकर उन्हें सकुशल विदा किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किया गया। परिवार परामर्श केंद्र में आए मामलों पर विस्तृत सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया।
एक मामले में थाना काँट क्षेत्र के दम्पति, जिनकी शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व हुई थी, के बीच घरेलू विवाद के चलते मतभेद उत्पन्न हो गए थे। आवेदिका पिछले चार माह से मायके में रह रही थी। पति और सास द्वारा मारपीट के आरोप के चलते दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था।
परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी वार्ता कराई गई और उन्हें समझाया गया, जिसके बाद दोनों एक साथ रहने को तैयार हो गए। आपसी सहमति बनने के बाद दम्पति को केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
इस अवसर पर परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मधु यादव सहित महिला पुलिसकर्मी चन्द्रकान्ता, मोनिका कुमारी और बबीता देवी मौजूद रहीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments