शाहजहांपुर।
आगामी त्योहारों एवं होली के पारंपरिक बड़े लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना कोतवाली परिसर में प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की।
यह बैठक पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (ई) एवं क्षेत्राधिकारी नगर की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान त्योहारों एवं जुलूस के आयोजन से जुड़े संवेदनशील बिंदुओं, शांति व्यवस्था, आपसी समन्वय और कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
अधिकारियों ने उपस्थित सम्भ्रांत व्यक्तियों से शांति, सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। साथ ही आमजन से अनुरोध किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि नजर आए तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि त्योहारों एवं जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर आगामी त्योहारों व बड़े लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments