शाहजहाँपुर, 09 फ़रवरी 2026।
नगर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से माननीय महापौर महोदया ने सोमवार प्रातः नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों तथा प्रमुख स्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, नालियों की सफाई तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का विस्तृत जायजा लिया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए महापौर महोदया ने स्पष्ट कहा कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रतिदिन नियमित प्रातःकालीन सफाई, समयबद्ध कूड़ा उठान और स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
महापौर महोदया ने नगर को स्वच्छ, सुंदर और रोग-मुक्त बनाने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक तकनीकी एवं स्वास्थ्य संबंधी सुझाव प्रस्तुत किए।
अंत में महापौर महोदया ने नागरिकों से अपील की कि वे नगर को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें और स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments