ब्यूरो रिपोर्ट सोम दत्त लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की जान बच गई। बुजुर्ग चौथी मंजिल स्थित अपने फ्लैट में भोर से अचेत अवस्था में पड़े थे और हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग सुबह से अपने परिचितों और मित्रों के फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे थे। काफी देर तक संपर्क न होने पर एक करीबी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 4844 पर तैनात जवान पुष्पेंद्र और उनकी टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चौथी मंजिल तक पहुंचकर फ्लैट के डबल डोर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर बुजुर्ग व्यक्ति अचेत अवस्था में मिले। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल (लारी) पहुंचाया, जिससे समय रहते उनकी जान बचाई जा सकी।
घटना की सूचना मिलते ही बुजुर्ग के परिचित और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments