प्रधानमंत्री के विजन को प्रदेश में साकार किया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

उत्तर प्रदेश। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में समग्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्हीं संभावनाओं को उत्तर प्रदेश में साकार करने के लिए पिछले साढ़े आठ से नौ वर्षों के दौरान निरंतर प्रयास किए गए हैं।

यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप इंफ्रास्ट्रक्चर एवं लॉजिस्टिक्स, सर्विस सेक्टर तथा वेलफेयर सेक्टर में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेश, औद्योगिक विकास, बेहतर कानून-व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

#UPGoesGlobal

Previous Post Next Post