शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे हैं।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ एवं जिलाधिकारी शाहजहांपुर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) चन्द्रशेखर मिश्र के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने 24 फरवरी 2026 को फर्रुखाबाद रोड स्थित राघव एजेंसी से राइस ब्रान ऑयल (राज कोल्हू ब्रांड) और कच्ची घानी सरसों तेल (डबल बादशाह ब्रांड) के नमूने लिए।
कार्रवाई के दौरान लगभग 110 किलोग्राम एक्सपायरी नमकीन (अनुमानित मूल्य ₹20,000) तथा 25 पेटी नूडल्स (लगभग ₹5,000) को नष्ट कराया गया।
इसके अतिरिक्त 23 फरवरी 2026 को राज्य स्तरीय सचल दल द्वारा जमौर स्थित केसी एडिबल ऑयल एवं गढ़ी गाड़ीपुरा स्थित गर्ग एडिबल ऑयल प्रतिष्ठान से विभिन्न खाद्य तेलों के कुल कई नमूने लिए गए। साथ ही लगभग 894 लीटर खाद्य तेल (अनुमानित मूल्य ₹1,41,260) को सीज किया गया।
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी होली पर्व तक मिलावटखोरी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments