Breaking News

पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन, दो दंपति आपसी समझौते के बाद साथ रहने को हुए राजी


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

 पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक 03 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 08 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिनमें से 02 दंपतियों के पारिवारिक विवाद आपसी सहमति से सुलझाए गए, जिन्हें सकुशल विदा किया गया।

पहले प्रकरण में थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक दंपति, जिनका विवाह लगभग 07 वर्ष पूर्व हुआ था, के बीच पारिवारिक विवाद उत्पन्न हो गया था। आवेदिका पिछले एक माह से मायके में रह रही थी। पति द्वारा शराब पीकर मारपीट करने तथा घरेलू खर्च हेतु धन न देने के कारण दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी संवाद कराया गया तथा समझाइश दी गई, जिसके उपरांत दोनों ने साथ रहने पर सहमति व्यक्त की और आपसी समझौता कर लिया।


दूसरे प्रकरण में थाना तिलहर क्षेत्र के एक दंपति, जिनका विवाह लगभग 03 वर्ष पूर्व हुआ था, का मामला सामने आया। आवेदिका पिछले 06 माह से मायके में रह रही थी, पति द्वारा घरेलू खर्च न देने के कारण विवाद उत्पन्न हुआ था। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई, जिससे दोनों आपसी सहमति से साथ रहने के लिए तैयार हो गए और समझौता कर लिया गया।

इस अवसर पर परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी महिला उप निरीक्षक मधु यादव, परामर्शदाता शशिप्रभा कौशल, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, बबीता देवी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments