होली पर्व को लेकर थाना तिलहर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

आगामी होली पर्व को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना तिलहर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  द्वारा उप जिलाधिकारी तिलहर एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर की उपस्थिति में किया गया।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान सभी से होली पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी समुदायों के लोग परंपरागत रूप से होली पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी और पुलिस बल की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

साथ ही आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।



Previous Post Next Post