तारीख — 16 फरवरी 2026
आज आयोजित एक बैठक में डॉ. सोम शेखर दीक्षित ने अचानक होने वाली मृत्यु (सडन डेथ) के प्रमुख कारणों एवं उससे बचाव के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अनियमित जीवनशैली, असंतुलित खान-पान, अत्यधिक मानसिक तनाव, शारीरिक गतिविधियों की कमी तथा फास्ट फूड एवं जंक फूड का अधिक सेवन अचानक मृत्यु के प्रमुख कारणों में शामिल हैं।
डॉ. दीक्षित ने लोगों को संतुलित एवं स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि फास्ट फूड, अधिक तले-भुने एवं बाजारू खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर ताजे, स्वच्छ और पौष्टिक आहार को अपनाना चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, मानसिक तनाव से दूरी और नशे से मुक्त जीवन स्वस्थ रहने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
डॉ. दीक्षित ने जागरूक करते हुए कहा कि यदि व्यक्ति अपने खान-पान, रहन-सहन और दैनिक दिनचर्या में सुधार करता है, तो हृदय संबंधी बीमारियों एवं अचानक मृत्यु जैसी गंभीर समस्याओं के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्वयं स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे एक स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments