ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। बिना बताए घर से चली गई नाबालिग बेटी के लापता होने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में था। हर पल डर और अनहोनी की आशंका के बीच परिजन बेहद परेशान थे।
सूचना मिलते ही महानगर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। एसीपी महानगर अंकित कुमार के निर्देशन और थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास किए।
चौकी इंचार्ज विज्ञानपुरी उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार यादव, महिला उपनिरीक्षक दीप्ति और कांस्टेबल विरंजन पाल की टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए बिहार के बेगूसराय से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।
अपनी बेटी को सुरक्षित वापस पाकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनके चेहरे खिल उठे।
पुलिस टीम की इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।
0 Comments