शाहजहांपुर: थाना खुदागंज पुलिस ने नाबालिग से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहांपुर।

थाना खुदागंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस के अनुसार वादी द्वारा 11 जनवरी 2026 को थाना खुदागंज में तहरीर दी गई थी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को राहुल पुत्र महेश, निवासी ग्राम कसियापुर, थाना बेहटा गोकुल, जनपद हरदोई, द्वारा 4 जनवरी 2026 को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। तहरीर के आधार पर थाना खुदागंज में मुकदमा संख्या 10/26 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य एवं पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 87/65(1) बीएनएस एवं 5ठ/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।

मुकदमे में वांछित अभियुक्त की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त राहुल को दिनांक 4 फरवरी 2026 को समय 12:49 बजे ग्राम कमलापुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक राधेश्याम भारती, हेड कांस्टेबल चन्द्रभूषण एवं कांस्टेबल विनीत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Previous Post Next Post