ब्यूरो रिपोर्ट राज बहादुर, लखनऊ
लखनऊ के हजरतगंज स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय के विशेश्वरैया प्रेक्षागृह में रविवार को स्वामी ब्रह्मानंद शैक्षणिक उत्थान एवं सामाजिक जागरूकता संगोष्ठी तथा ‘अवंती चेतना’ पत्रिका के विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एटा सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा (डेविड) ने की, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, तेलंगाना के गोसामहल विधायक टी. राजा सिंह, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, बीसलपुर विधायक विवेक कुमार वर्मा, मीरगंज विधायक डॉ. सी.पी. वर्मा, पूर्व विधायक अनीता राजपूत, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव वर्मा तथा शाहजहांपुर की मेयर अन्ना वर्मा शामिल रहीं।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने शिक्षा को समाज की प्राथमिक आवश्यकता बताते हुए सामाजिक एकता पर बल दिया। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि शिक्षित और संगठित समाज ही विकास का आधार होता है। विधायक टी. राजा सिंह ने युवाओं और महिलाओं की राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
इस अवसर पर अहिंसा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार राजपूत, लोधी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चंद्र उर्फ राकेश लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष गुड्डू लोधी, जिला अध्यक्ष विजय वर्मा, संजय लोधी उर्फ जितेंद्र लोधी, सत्य प्रकाश राजपूत (सत्या) युवा जिला अध्यक्ष लखनऊ तथा राजबहादुर लोधी युवा जिला उपाध्यक्ष लखनऊ सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर ‘अवंती चेतना’ पत्रिका का विधिवत विमोचन किया गया। आयोजकों ने पत्रिका को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और समाज के बौद्धिक विकास का सशक्त माध्यम बताया।
लखनऊ
0 Comments