स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी कि राज्य के 25 जनपदों में NCC, NSS, NYKS तथा भारत स्काउट एंड गाइड से जुड़े 29,772 युवा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया है।
इन सभी स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार किया गया है। साथ ही इन्हें सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ा गया है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
सरकार द्वारा इन प्रशिक्षित युवाओं को Emergency Responder Kit भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे किसी भी आपदा के समय राहत और बचाव कार्य में अहम भूमिका निभा सकें।
0 Comments