लखनऊ। ब्यूरो रिपोर्ट: शशांक मिश्रा
लखनऊ के बेहटा गांव स्थित राधेलाल साहू विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन धूमधाम और उल्लासपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ ज्ञान चंद्र गुप्ता उपस्थित रहे। उनके आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया।
वार्षिकोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। देशभक्ति, सामाजिक संदेश और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को देखकर अभिभावक भी पूरे दिन कार्यक्रमों का आनंद लेते नजर आए और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाते रहे।
विद्यालय प्रबंधक गौरव साहू ने बताया कि वर्तमान समय में विद्यालय में लगभग 1600 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि श्रीमती शिविता गोयल और भाजपा नेता शिवशंकर सिंह ‘शंकरी’ भी मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया और समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया और कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments