ब्यूरो रिपोर्ट: शशांक मिश्रा
🔴 लखनऊ ब्रेकिंग
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक श्रद्धालु की बाइक चोरी हो गई।
जानकारी के अनुसार, काकोरी थाना क्षेत्र के पलेहन्दा गांव निवासी विपिन महाशिवरात्रि के पर्व पर बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक स्प्लेंडर (UP32 FT 3667) मंदिर परिसर के बाहर खड़ी की और दर्शन करने चले गए।
दर्शन कर जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक मौके से गायब थी। बाइक चोरी होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पीड़ित ने तत्काल स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें संदिग्ध चोर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments