स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर | 31 जनवरी 2026
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सूचियाँ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार DEO पोर्टल पर प्रतिदिन अपलोड की जा रही हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी / अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावे-आपत्तियों से संबंधित प्रारूप-9, प्रारूप-10 एवं प्रारूप-11 की सूचियाँ नियमित रूप से पोर्टल पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे जनसामान्य, राजनीतिक दल एवं संबंधित अधिकारीगण पारदर्शी रूप से उनका अवलोकन कर सकें।
उन्होंने बताया कि उक्त सूचियों को देखने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय, शाहजहाँपुर के DEO पोर्टल का निम्न लिंक उपयोग में लाया जा सकता है—
https://shahjahanpur.nic.in/deo-portal/
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुलभ एवं जनविश्वासपूर्ण बनाए रखने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल होने से वंचित न रहे तथा आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments