ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️
सांडा (सीतापुर)। ब्लॉक संसाधन केंद्र सकरन के अंतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत चयनित 100 छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को लखनऊ स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्रों को विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों और मानव जीवन में उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
शैक्षिक भ्रमण को हरी झंडी दिखाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सकरन ओंकार सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में 147 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था, जिनमें से टॉप टेन और टॉप हंड्रेड का चयन किया गया। परीक्षा में चयनित टॉप 100 छात्र-छात्राओं को बस के माध्यम से आंचलिक विज्ञान केंद्र का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें विज्ञान के महत्व और उसके व्यावहारिक उपयोगों से अवगत कराया गया।
उन्होंने बताया कि विज्ञान का उपयोग न केवल समय और ऊर्जा की बचत करता है, बल्कि समस्याओं के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत कर मानव समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के तहत भ्रमण पर गए छात्र-छात्राओं के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था की गई। साथ ही यूनिफॉर्म के रूप में उन्हें एक शर्ट, कैप और 50 रुपये नगद भी प्रदान किए गए। विद्यार्थियों की सुरक्षा और उन्हें विज्ञान से जुड़ी जानकारी देने के लिए दोनों बसों में महिला और पुरुष शिक्षकों को तैनात किया गया था।
भ्रमण के दौरान एआरपी राजेश कुमार मिश्र, शिक्षक विनोद कुमार, धीरेंद्र पटेल, संजय चित्रांश, शौरभ शुक्ल, अखिलेश यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, पूजा सरोज, प्रतीक्षा साहू, अंशू सिंह, रश्मी त्रिपाठी, प्रभाकर, रामेंद्र, इतवारी लाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments