स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर अपराध रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 को वादी राजकुमार पुत्र मिथलेश कुमार निवासी सुभाष नगर, किसानों वाली पुलिया, थाना सदर बाजार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अमर सिंह यादव, अंकित यादव, अजय यादव, कुनाल यादव, अन्नू उर्फ अनुराग यादव, गंजू उर्फ अंकुर यादव सहित अन्य अज्ञात लोगों ने जातिसूचक गालियां दीं, मारपीट की और मना करने पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। साथ ही घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
इस तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 088/26 के तहत विभिन्न धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 6 मार्च 2026 को सुभाष नगर आउटर रिंग रोड से दो अभियुक्तों अमर सिंह यादव (52 वर्ष) और कृष्णपाल उर्फ अंकित यादव (28 वर्ष) निवासी सुभाष नगर, किसानों वाली पुलिया, थाना सदर बाजार को दोपहर 1:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूरज सिंह, कांस्टेबल अंकित धामा और कांस्टेबल सोमवीर शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments