ब्यूरो रिपोर्ट: अमन कुमार, लखनऊ ✍️
Lucknow। राजधानी लखनऊ के 1090 Chauraha पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त अभियान चलाया गया।
एसीपी विकास जायसवाल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान तेज आवाज और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली हाई स्पीड गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान में ट्रैफिक इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह, हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह तथा एसएसआई अमित सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। चेकिंग के दौरान करीब दो दर्जन गाड़ियों का चालान किया गया और कई वाहनों को सीज भी किया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गाड़ियां न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाती हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा बनती हैं।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आम लोगों ने पुलिस की इस पहल का समर्थन किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments