ब्यूरो रिपोर्ट: राज बहादुर, लखनऊ ✍️
पिपरसंड (लखनऊ): पिपरसंड रेलवे स्टेशन के 11 नंबर फाटक के बंद होने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिसंबर माह में इस संबंध में स्टेशन मास्टर को डीआरएम लखनऊ के नाम पत्र भेजा गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आज सैकड़ों किसानों और ग्रामवासियों ने पुनः जोरदार प्रदर्शन किया।
भाकियू संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सूर्यभान शांडिल्य को बंथरा पुलिस ने पहले हाउस अरेस्ट कर लिया, लेकिन दो घंटे बाद वह प्रदेश अध्यक्षों और सैकड़ों ग्रामीणों के साथ 11 नंबर फाटक पर पहुंच गए। इस दौरान डीआरएम लखनऊ से फोन पर वार्ता हुई और रेलवे इंजीनियर को समस्या समाधान के लिए भेजने का आश्वासन दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष सूर्यभान शांडिल्य ने इंजीनियर को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर आवागमन के लिए रास्ता नहीं खोला गया, तो किसान और ग्रामवासी रेल रोककर धरना प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी।
आज के कार्यक्रम में संतोष सिंह चौहान (प्रदेश अध्यक्ष, प्रचार प्रकोष्ठ), कृष्ण पाल प्रजापति (प्रदेश अध्यक्ष, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ), शिवम सिंह (जिला अध्यक्ष), कोमल राजपूत (तहसील अध्यक्ष, सरोजनी नगर), मोहित रावत (तहसील उपाध्यक्ष), शिवम रावत (तहसील कार्यालय प्रभारी), अमन प्रजापति, सतीश गौतम, भगौती प्रसाद, श्रीराम, बृजभान विश्वकर्मा, सुरेंद्र पाल, रामू पाल, हरगेंद्र, हरिपाल, अमन प्रजापति, शुभम प्रजापति सहित सैकड़ों किसान और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments