ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ: हजरतगंज थाना क्षेत्र में आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में अटल चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान में ट्रैफिक इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह के साथ पैदल टीम भी सक्रिय रही। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना वाहन दस्तावेज़ और तीन सवारियों के साथ गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि यह अभियान नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क पर अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments