ब्यूरो चीफ: शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️
Bahraich। जनपद में Saryu River के भगहर क्षेत्र में सोमवार को एक 15 वर्षीय किशोर पैर फिसलने से नदी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और किशोर की तलाश शुरू कर दी गई।
बताया जा रहा है कि किशोर नदी के किनारे मौजूद था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर नदी में किशोर की तलाश कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका था।
श्रेणी
बहराइच
