Breaking News

अवैध अस्पतालों पर CMO का हंटर, 3 अस्पताल सील, कई को नोटिस

 

ब्यूरो चीफ: शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️

Bahraich। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर नियमों की अनदेखी करने वाले अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी Dr. Sanjay Kumar Sharma के निर्देश पर सोमवार को विशेष टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक छापेमारी कर अवैध और मानक विहीन अस्पतालों पर कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान मानकों की अनदेखी और बिना उचित अनुमति के संचालित हो रहे तीन अस्पतालों को मौके पर ही सील कर दिया गया, जबकि कई अन्य अस्पतालों को गंभीर अनियमितताओं के चलते नोटिस जारी किया गया।

सील किए गए अस्पताल:

  • कृष्णा हॉस्पिटल, मिहीपुरवा – मानकों की भारी अनदेखी पाए जाने पर सील
  • नव भारत हॉस्पिटल, मिहीपुरवा – निर्धारित मापदंडों के बिना संचालन पर कार्रवाई
  • तारा देवी विश्वेश्वर दयाल हॉस्पिटल, नयापुरवा – अवैध संचालन मिलने पर तत्काल प्रभाव से सील

जिन अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया:

  • सेवा सिटी हॉस्पिटल, मिहीपुरवा – बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की NOC न होने पर स्पष्टीकरण तलब
  • न्यू इंडिया हॉस्पिटल – निरीक्षण के दौरान LAMA (Leaving Against Medical Advice) से संबंधित अनियमितताएं मिलने पर नोटिस जारी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जनपद में बिना पंजीकरण और मानकों के संचालित किसी भी क्लीनिक या नर्सिंग होम को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध अस्पताल संचालकों और झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments