Breaking News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 150 जोड़ों का विवाह संपन्न


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना  के अंतर्गत 14 मार्च 2026 को मां वैष्णोधाम मैरिज लॉन, जलालाबाद में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 150 जोड़ों (144 हिन्दू एवं 6 मुस्लिम) का विवाह संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरि प्रकाश वर्मा विधायक जलालाबाद रहे। उनके साथ क्षेत्र पंचायत मिर्जापुर, कलान एवं जलालाबाद के अध्यक्ष, नगर पालिका जलालाबाद, अल्हागंज एवं कलान के अध्यक्ष, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन इंदु अजनबी द्वारा किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में खंड विकास अधिकारी जलालाबाद, मिर्जापुर और कलान, नगर पालिका परिषद जलालाबाद, नगर पंचायत कलान और अल्हागंज के अधिकारियों तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments