सोलर पैनल चोरी का खुलासा, रोजा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किया पैनल



स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रोजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सोलर पैनल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किया गया सोलर पैनल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार ओम प्रकाश सिंह, निवासी स्वामी विवेकानंद आश्रम अकर्रा रसूलपुर द्वारा थाना रोजा में सोलर पैनल चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बिलिन्दापुर गोटिया निवासी मुनीश (24 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से Saatvik Green Energy कंपनी का एक सोलर पैनल बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 21 जनवरी 2026 को ग्राम बिलिन्दापुर के बाहर रविन्द्र के खेत से दो सोलर पैनल चोरी किए थे। इनमें से एक पैनल बरेली-सीतापुर हाईवे पर एक अज्ञात व्यक्ति को 3000 रुपये में बेच दिया, जबकि दूसरा अपने घर में छिपाकर रखा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक शम्भूदयाल भार्गव, उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह, महिला उपनिरीक्षक पूनम दहिया सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Previous Post Next Post