स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 15 मार्च 2026 को माधव मैरिज लॉन, जैतीपुर (जनपद शाहजहाँपुर) में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री इन्दु अजनबी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही क्षेत्र पंचायत जैतीपुर एवं खुदागंज-कटरा के अध्यक्ष, नगर पंचायत खुदागंज व कटरा के अध्यक्ष, जिला परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण शाहजहाँपुर, संबंधित खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि विधायक वीर विक्रम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में कुल 150 नवयुगलों का विवाह संपन्न कराया गया, जिनमें 136 हिन्दू और 14 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को नवदाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में खंड विकास अधिकारी खुदागंज व जैतीपुर, नगर पंचायत खुदागंज व कटरा के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के प्रधान सहायक श्री नरेन्द्र देव, श्री श्रवण सिंह राना, श्री रणवीर सिंह, श्री तुषार, श्री सुधीर पाल, श्री प्रशान्त तथा अन्य विभागीय कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों, अधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments