रोजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.517 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 23 मार्च।

थाना रोजा पुलिस व जनपदीय एसओजी/सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को 1.517 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई।

पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अटसलिया पुल के पास से अभियुक्त लिपी सोय (23 वर्ष) निवासी जिला खूंटी, झारखंड को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.517 किलोग्राम अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन तथा 1600 रुपये नकद बरामद हुए।

गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना रोजा पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह झारखंड से अफीम लाकर बरेली जनपद के आंवला क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहा था। इसी दौरान शाहजहांपुर हाईवे पर बस खराब होने के कारण वह दूसरी बस का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना रोजा पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस सेल की संयुक्त भूमिका रही।

Previous Post Next Post