Breaking News

दहेज हत्या मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुवायाँ पुलिस की कार्रवाई


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 23 मार्च।

थाना पुवायाँ पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, 7 मार्च 2026 को थाना पुवायाँ में दर्ज मुकदमे में आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित किया और मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित आरोपी राजीव कुमार (30 वर्ष) ग्राम बड़ागांव चौराहे पर मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। इस गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम की सराहना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments