Breaking News

अनुदेशकों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद, मानदेय बढ़कर 17 हजार होने पर जताई खुशी

 

ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️

सीतापुर। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के बैनर तले संगठन की जिलाध्यक्ष संगीता देवी एवं पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित धन्यवाद पत्र महमूदाबाद की विधायक आशा मौर्य को सौंपा।

पत्र में अनुदेशकों ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के लगभग 25 हजार अनुदेशक मुख्यमंत्री द्वारा 20 फरवरी को विधानसभा में की गई घोषणा का स्वागत करते हैं। इस घोषणा के तहत 1 अप्रैल से अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाना एक सराहनीय और ऐतिहासिक निर्णय है।

अनुदेशकों ने कहा कि इस फैसले से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आएगा। इसके साथ ही 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय भी राहत प्रदान करने वाला है, जो स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों में सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार के ये निर्णय अनुदेशकों के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक सम्मान को बढ़ावा देंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री एवं सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संगीता देवी के साथ पूजा पाण्डेय, अर्चना सिंह, अनुरुद्ध, सुरेश, वंदना, अरविंद, रमेश, अभिषेक तिवारी, प्रवीण कुमार, संतोष कुमार, क्षमा, रीता भारती, दिनेश सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments