विकासनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 23 खोए/चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

 

ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 23 खोए व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।

बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए गए, जिससे लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आमजन की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Previous Post Next Post