ब्यूरो चीफ: शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️
Bahraich। जनपद के Payagpur क्षेत्र अंतर्गत विशेश्वरगंज बाजार में 173 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह निर्माण कार्य विधायक निधि से कराया गया है।
लगभग 14 लाख रुपये की लागत से तैयार इस सड़क निर्माण में आरएमसी प्लांट से उच्च गुणवत्ता वाली कंक्रीट का प्रयोग किया गया है, जिससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन सुनिश्चित किया गया है।
स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर संतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र में आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हो गया है और बाजार आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे सड़क लंबे समय तक सुरक्षित और मजबूत बनी रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments