ब्यूरो चीफ: शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️
Bahraich। जनपद में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग किए जाने का मामला सामने आया है। विकास भवन के पास बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने का अवैध कारोबार चल रहा था।
सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां से कुल 11 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें 6 बड़े और 5 छोटे सिलेंडर शामिल हैं। यह कार्रवाई 14 तारीख को की गई थी।
मामले में सप्लाई इंस्पेक्टर हेम भूषण की तहरीर पर Kotwali Nagar थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी Akshay Tripathi के निर्देश पर की गई। प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments