स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 मार्च 2026 को राजकीय पॉलीटेक्निक ददरौल, शाहजहाँपुर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 40 कंपनियां भाग लेंगी, जिनके माध्यम से 2000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर सिंह ने बताया कि इस रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, जीटीआई तथा बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कराना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक एवं तकनीकी प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, बायोडाटा तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 18 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे राजकीय पॉलीटेक्निक ददरौल परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग करना होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments