स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को ओसीएफ रामलीला मैदान, कैंट, शाहजहाँपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन इंदु अजनबी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना उपस्थित रहे। उनके साथ शाहजहाँपुर की महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, डीसीबी चेयरमैन डी.पी.एस. राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, क्षेत्र पंचायत भावलखेड़ा व निगोही के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष सफाई आयोग सुरेंद्र वाल्मीकि तथा छावनी परिषद के सभासद अवधेश कुमार दीक्षित सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गरिमामयी उपस्थिति में कुल 251 नवयुगलों का विवाह संपन्न कराया गया, जिनमें 211 हिन्दू तथा 40 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों व अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, जिला परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, संबंधित खंड विकास अधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में खंड विकास अधिकारी भावलखेड़ा व ददरौल, नगर पंचायत खुदागंज व कटरा के अधिकारी-कर्मचारियों तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के प्रधान सहायक नरेंद्र देव, तुषार, सुधीर पाल, प्रशांत, सौरभ कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में नगर आयुक्त द्वारा सभी अतिथियों, अधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा द्वारा दी गई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments