मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस रिफिल सब्सिडी वितरित की

 

ब्यूरो रिपोर्ट: स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता ही हमारा परिवार है। उन्होंने मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने यह भी बताया कि डबल इंजन सरकार लगातार महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए समर्पित कार्य कर रही है।

Previous Post Next Post