ब्यूरो रिपोर्ट शशांक मिश्रा, लखनऊ
दिनांक: 23 मार्च 2026, सोमवार
लखनऊ। अमर शहीदों की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित रेसलिंग गोल्ड कप 2026 में देश-विदेश के पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब सहित विदेशों—जॉर्जिया एवं ईरान—से आए कुल 45 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर की गरिमा प्राप्त हुई। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजक राजेश कुमार सिंह को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से भारतीय कुश्ती को वैश्विक पहचान मिलती है।
डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कुश्ती भारत की लगभग पांच हजार वर्ष पुरानी परंपरा है, जो केवल एक खेल नहीं बल्कि शक्ति, तकनीक, संयम और संस्कृति का संगम है। उन्होंने कहा कि आज के मुकाबलों में खिलाड़ियों का स्टैमिना, तकनीक और स्टाइल देखने लायक रहा।
कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए ₹5 लाख सहयोग की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कुश्ती को प्रोत्साहित करने हेतु सीएसआर फंड से ₹5 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ी किसी भी राष्ट्र की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनमें अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना होती है, जो उन्हें समाज के आदर्श नागरिक बनाती है। उनके प्रदर्शन से देश का गौरव अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ता है।
डॉ. सिंह ने भारतीय अखाड़ा परंपरा और गुरु-शिष्य परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि मिट्टी से जुड़ी यह खेल संस्कृति सदैव समाज को सशक्त करती रही है और इसे आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर अभिमन्यु सिंह, पूर्व आईएएस एसपी सिंह, प्रोफेसर संजय सिंह, पी.के. मिश्रा, गोपाल राय, कैप्टन कमल सिंह, शंकरी सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments