स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
Shahjahanpur। जनगणना भारत 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर होटल ग्रैंड आर्क में चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह प्रशिक्षण जिलाधिकारी Dharmendra Pratap Singh की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिकारियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में जनगणना कार्य के लिए लगभग 1000 कार्मिकों की आवश्यकता होगी, जबकि 104 फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। प्रशिक्षण के उपरांत परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को ही कार्य में लगाया जाएगा।
उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए तथा सेल्फ एन्यूमरेशन प्रणाली को लागू करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग ऑनलाइन माध्यम से स्वयं फॉर्म भर सकें।
प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अंतर्गत क्षेत्र के सभी भवनों एवं आवासीय/गैर-आवासीय मकानों का व्यवस्थित विवरण संकलित किया जाएगा।
अधिकारियों को डिजिटल माध्यमों के उपयोग, प्रपत्रों के सही संकलन और समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments