Breaking News

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, वांछित विधि विरुद्ध बालक को लिया गया न्यायिक अभिरक्षा में

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

Shahjahanpur। थाना कोतवाली पुलिस ने एक अभियोग में वांछित विधि विरुद्ध बालक को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, 24 फरवरी 2026 को दर्ज मामले में आरोप था कि अभियुक्तगणों ने वादी के साथ गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। विरोध करने पर वादी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस संबंध में थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धाराओं में संशोधन करते हुए मामला आगे बढ़ाया गया। इसी क्रम में 18 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कान्हा गौशाला रोड के पास से वांछित विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया।

पुलिस ने बताया कि बालक को नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद Juvenile Justice Board के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, संबंधित बालक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक भूपेंद्र राणा एवं अन्य पुलिसकर्मियों की प्रमुख भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments