स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर, 24 मार्च।
पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में मंगलवार को आयोजित सत्र में पारिवारिक विवादों के निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम में कुल 20 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से एक दंपत्ति के बीच समझौता कराकर उन्हें सकुशल विदा किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंडा क्षेत्र के एक दंपत्ति के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। पत्नी पिछले एक माह से मायके में रह रही थी और उसने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया था।
परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की गई और आपसी बातचीत कराई गई। समझाने के बाद दोनों पक्ष साथ रहने के लिए तैयार हो गए और आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर लिया।
इस अवसर पर काउंसलर शशिप्रभा कौशल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से इस प्रकार के मामलों का शांतिपूर्ण समाधान कर परिवारों को टूटने से बचाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments