ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। ईद के मौके पर उतरौला विधानसभा के पूर्व समाजवादी प्रत्याशी हसीब खान के मुंबई आगमन पर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उतरौला विधानसभा ही नहीं बल्कि देवीपाटन मंडल के तमाम लोग एयरपोर्ट पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत करते नजर आए।
ईद के दिन मुंब्रा में उनसे मिलने और ईद की मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा रहा। इसके बाद हसीब खान सादुल्लाह नगर के शाहिद भाई के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं।
इसके उपरांत उन्होंने खरडी दरगाह पहुंचकर फातिहा पढ़ी और देश में अमन-चैन व हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की मजबूती के लिए दुआ की।
इस दौरान सिकंदर शाह, मुबारक शाह, सिराज खान, मेराज खान, आमिर खान, जमाल पठान, कलाम शेख, करीम खान, जिलानी, अख्तर शेख, रहीम शेख, गनी भाई सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments