Breaking News

नहर में गिरने से युवक की मौत, 22 घंटे बाद मिला शव

 

ब्यूरो रिपोर्ट सोम दत्त, लखनऊ ✍️

लखनऊ। पारा क्षेत्र के नहरिया इलाके में एक युवक के नहर में गिरने से मौत हो गई। करीब 22 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों की मदद से युवक का शव बरामद कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार युवक नहर के पास बनी बाउंड्री वॉल पर बैठा हुआ था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण वह अचानक नहर में गिर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक की तलाश शुरू की।

रेस्क्यू अभियान के दौरान स्थानीय गोताखोर सोनू, रिंकू और गोविंद की मदद से लगातार खोजबीन की गई। काफी मशक्कत के बाद लगभग 22 घंटे बाद युवक का शव नहर से बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की आवश्यक जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments