Breaking News

23 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने लगाई खोजबीन की गुहार

 

विशेष संवाददाता, लखनऊ ✍️

लखनऊ। सआदतगंज थाना क्षेत्र से 23 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुफरान पुत्र नौशाद अहमद, निवासी समनान गार्डन थाना ठाकुरगंज थाना, हाल पता हरी मजार के पास यासीनगंज थाना सआदतगंज, 02 मार्च 2026 को प्रातः लगभग 7 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना सआदतगंज में गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा युवक की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

यदि किसी व्यक्ति को उक्त युवक के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो परिजन के मोबाइल नंबर 9115011573, चौकी प्रभारी अंबरगंज 8954334461 अथवा थाना प्रभारी सआदतगंज 9454403870 पर सूचित करने का अनुरोध किया गया है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि युवक की तलाश में सहयोग प्रदान करें।

Post a Comment

0 Comments