स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
Lucknow। जनपद लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर 23 मार्च को एक दिवसीय थाना घेराव कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया गया है।
कार्यक्रम का आह्वान संयोजक एवं भारतीय किसान मजदूर यूनियन (दसहरी संगठन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव दसहरी द्वारा किया गया है। उन्होंने क्षेत्र के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं, किसानों और मजदूरों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
आह्वान में कहा गया है कि किसानों के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रहीमाबाद थाना क्षेत्र से जुड़े कई पीड़ितों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिसके विरोध में यह कदम उठाया गया है।
मनीष यादव ने कहा कि यह आंदोलन किसानों के सम्मान और न्याय की लड़ाई है, जिसमें सभी वर्गों से सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन पूरी तरह किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें और किसानों के अधिकारों के समर्थन में एकजुटता दिखाएं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments