Breaking News

24 घंटे में चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर। 

जनपद के थाना पुवायाँ पुलिस ने चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के तहत थाना पुवायाँ पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार 26 मार्च 2026 को वादी द्वारा अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान 27 मार्च को नाहिल रोड स्थित गुदनी मोड़ पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राज कश्यप (21 वर्ष) और अजय कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

👮‍♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • उप निरीक्षक संजीव कुमार
  • हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र प्रताप सिंह
  • कांस्टेबल तरुण कुमार

➡️ पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments