स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 27 मार्च 2026।
जनपद शाहजहाँपुर के थाना सदर बाजार पुलिस ने अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं अवैध शस्त्र रोकथाम अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार, वादी राजाराम की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में 27 मार्च 2026 को नामजद अभियुक्त नीलमणि चौधरी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा (पौनिया) एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी:
गिरफ्तारी टीम:
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments