शाहजहाँपुर, 31 मार्च 2026।
जीआरपी थाना शाहजहाँपुर पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 28 हजार रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश के आदेश तथा पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे के पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी शाहजहाँपुर टीम ने सफलता प्राप्त की।
पुलिस के अनुसार, थाना जीआरपी शाहजहाँपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 07/2026 धारा 317(2), 317(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त जसीम खान (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी ग्राम टाहा खुर्दकला, थाना खुटार, जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी 31 मार्च 2026 को रेलवे स्टेशन के नाम पट्टिका से लगभग 10-15 कदम पश्चिम दिशा में की गई। अभियुक्त के कब्जे से रेडमी और आईटेल कंपनी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन एवं चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल, पर्स व अन्य सामान चोरी करता था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
लखनऊ
0 Comments